जन्मदिन पर सेवा कार्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर रहेंगी अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्षा जया बघेल
📡 36garhnewsupdate.com...

इंदौर। अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती जया बघेल अपनें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, उनके तीन दिवसीय इंदौर, ओंकारेश्वर एवं भोपाल प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026, सोमवार को श्रीमती जया बघेल अपनें जन्मदिवस के अवसर पर सुबह 10:00 बजे इंदौर छावनी स्थित अनाथ आश्रम में भोजन वितरण करेंगी, इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे एम.वाय. अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित करेंगी।

इसी दिन शाम को वे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए प्रस्थान करेंगी और रात्रि लगभग 09:00 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी, अगले दिन 28 जुलाई की सुबह 07:00 बजे मांधाता स्थित ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी, इसके बाद शाम को ओंकारेश्वर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अर्चना प्रजापति, खाचरौद नें बताया कि श्रीमती जया बघेल अपनें तीन दिवसीय प्रवास के दौरान इंदौर, ओंकारेश्वर एवं भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, इसके बाद 29 जुलाई को नागदा पहुंचेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रवास के अगले चरण में 30 जुलाई 2026 को रतलाम में ‘वंदे जागरण मीडिया ग्रुप’ के कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा, श्रीमती जया बघेल के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्यों और धार्मिक यात्रा को लेकर पत्रकार जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सेवा, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस प्रवास को लेकर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।




