टांडीपार में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुई विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े
📡36garhnewsupdate.com


सारंगढ़। 12 नवंबर 2026
36garhnewsupdate.com निर्वाचन क्षेत्र टांडीपार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पुराण में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े शामिल हुए। कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। विधायक ने व्यासपीठ पर विराजमान महाराज जी का नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामीण श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भागवत कथा को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला ग्रंथ बताया। उन्होंने कहा कि – ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार व आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला – पुरुष कथा श्रवण करने पहुंचे। भजन – कीर्तन से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर जोहित जांगड़े, वरिष्ठ नेता देवनारायण जायसवाल, वरिष्ठ नेता बघेला जायसवाल, राकेश, राहुल, सुशील जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


