CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
आज तहसीलदार – नायब तहसीलदार रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
📡36garhnewsupdate.com


36garhnewsupdate.com सारंगढ़ । डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप, एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री और धान खरीदी में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 13 नवंबर, शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पेखन टोण्ड्रे ने सभी कलेक्टरों को सूचना भेजी है। संघ का कहना है कि- सर्वर व पोर्टल की खराबी से किसानों के रकबे में अंतर, गलत फसल प्रदर्शित होना व अनुमोदन के बाद भी आवेदन लंबित दिखना जैसी समस्याएं आ रही हैं, जिसका दायित्व तहसीलदारों पर डाला जा रहा है।पटवारियों की हड़ताल के बीच भी तहसीलदार सीमित संसाधनों में काम कर रहे हैं। संघ ने कहा है कि यह अवकाश किसानों को असुविधा के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए है।


