सारंगढ़/बरमकेला

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में आशीर्वाद सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन



बरमकेला// शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में आशीर्वाद सभा एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदित हो कि कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा आगामी हफ्ते में होना है। विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षा उपलब्ध होने के कारण, आठवीं के बच्चों को अन्यत्र ग्राम के विद्यालय में  अध्ययन करने जाना पड़ता है।अतः बच्चों की कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यालय में अनुभवों को यादगार बनाने हेतु उनके लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक गायत्री सिदार द्वारा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें सदा अध्ययन के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाया गया। आठवीं के बच्चों को एक-एक फाइल प्रदान किया गया जिसमें अपने डॉक्यूमेंट सहेज करके रख सके। और पेन, गुलदस्ते, नाश्ता आदि प्रदान किया गया। सभी उपस्थित बच्चों को भी नाश्ता उपलब्ध कराया गया। बच्चों ने अपना उद्बोधन में शाला  के समस्त गुरुजनों और सहपाठियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।विद्यालय के शिक्षक भूपेश नायक  ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के बच्चों को अपने लक्ष्य का प्रति जागरूक रहने और जीवन में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया गया ।साथ ही धारणीधर सिदार एवं  प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल ने परीक्षा की अच्छा तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और सहायक शिक्षिका योगेश्वरी सिदार ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा पहली से आठवीं की समस्त विद्यार्थियों में उत्साह देखने लायक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest