नौघटा में सरपंच संगीता पटेल का अनूठा पहल, एक दिन में 4 शादियों में पहुंचकर दिया सहयोग

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा में सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल द्वारा अपने चुनावी वादों को निभाते हुए सराहनीय पहल की गई। उन्होंने गांव में आयोजित शादियों में सहयोग स्वरूप 50 किलो चावल प्रदान किया और स्वयं उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

जानकारी के अनुसार, नौघटा में एक ही दिन में आयोजित चार अलग-अलग विवाह समारोहों में सरपंच संगीता पटेल शामिल हुईं। इनमें नीलेश्वर डनसेना की पुत्री नीलम डनसेना, मन्नू यादव की पुत्री नमिता यादव, अरुण चौहान की पुत्री भूमिका चौहान तथा आश्रित ग्राम छैलफोरा में तेजराम सिदार के पुत्र सदानंद सिदार के विवाह समारोह शामिल हैं।
सरपंच की इस पहल से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। हर मोहल्ले में उनकी चर्चा हो रही है और ग्रामीण उनके इस सहयोगात्मक एवं संवेदनशील कार्य की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संगीता पटेल हर सुख-दुख में गांव के साथ खड़ी रहती हैं और हर सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाती हैं।

इस अवसर पर उपसरपंच अनिल सिदार सहित पंचगण—गणेश पटेल, फालू पटेल, गौतम निषाद, केशव पटेल, सूरत पटेल, दिलीप सिदार, पुनिदास मानिकपुरी, आनंद राणा, हेमचरण सारथी, सामका सिदार, फागू पटेल, श्यामलाल सिदार तथा ग्रामीणों में जोतराम पटेल, फूलचन डनसेना, जितेन्द्र पटेल, रतन पटेल, दीपक डनसेना, मुन्ना डनसेना, ललित डनसेना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सरपंच के इस जनहितकारी कदम ने न सिर्फ जरूरतमंद परिवारों को राहत दी, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया है।


