CHHATTISGARHnewsकोरबा

15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन

📡36garhnewsupdate.com

कोरबा, 7 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसानों के लिए 10 नवंबर से ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से टोकन जारी किए जाएंगे। ऐप की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले के सभी 73 धान उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी 60 समितियों में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिले में 9 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जबकि अवैध धान परिवहन पर निगरानी के लिए एक जिला स्तरीय और 12 तहसील स्तरीय फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं।

धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए 3 केंद्रों को अति संवेदनशील और 18 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने समीक्षा बैठक में बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि धान के रकबे के आधार पर दी जाएगी। धान नहीं बेचने वाले पात्र किसान भी इस सहायता के हकदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest