CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

तूफान से धान की फसल बर्बाद, पटवारी हड़ताल पर नुकसान का आंकलन कौन करेगा – प्रवेश दुबे

भटगांव । 3 नवंबर 2026

अर्नब तूफान के कारण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में धान की फसल को भारी नुकसान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश दुबे ने चिंता जताई है व राज्य सरकार से तत्काल सर्वे व मुआवजे की मांग की है। प्रवेश दुबे ने कहा कि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और तेज हवाओं ने तैयार खड़ी धान की फसल को जमीन पर गिरा दिया है। खेतों में पानी भरने से बालियां सड़ने लगी हैं। किसानों ने कर्ज लेकर खाद – बीज, दवा और मजदूरी में हजारों रुपये खर्च किए थे, तूफान ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि इस संकट में राजस्व अमले की मुख्य कड़ी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार के पास न सर्वे टीम है, न वैकल्पिक व्यवस्था । ऐसे में सवाल है कि – नुकसान का आंकलन कौन करेगा। दुबे ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल वैकल्पिक टीम बनाकर सर्वे कराने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest