CHHATTISGARHnewsraipurबिलासपुर

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डॉ. रमेन डेका

📡36garhnewsupdate.com

बिलासपुर, 03 नवंबर 2026

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डॉ. रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में राज्यपाल डॉ. रमेन डेका ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। दीक्षांत वक्ता एवं हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रेरक विचार रखे।

समारोह में शिक्षा को जीवन में नई संभावनाओं का आधार बताते हुए युवाओं से अपने ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास का उपयोग राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया गया। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत का अवसर है, जहां वे अर्जित ज्ञान के साथ अपने भविष्य की दिशा तय करते हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आगे बढ़ते हैं।

इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के. सारस्वत, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest