

सारंगढ़। 3 नवंबर 2026
निवेश के नाम पर ठगी का मामला फिर सामने आया है।शिवा साहू प्रकरण के बादअब दीपक डनसेना पर आरोप लगा है। उन पर ₹6 लाख की ठगी का आरोप है। पीड़ित ने शिकायत की है।आरोप है कि – अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए। बाद में राशि वापस नहीं की गई। पीड़ित ने कई बार संपर्क किया। कोई जवाब नहीं मिला। तब पीड़ित ने पुलिस थाना में शिकायत की खबर के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है। लोग निवेश से पहले सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि – शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी। जिले में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है। लालच में आकर निवेश न करें। पहले कंपनी और व्यक्ति की जांच कर लें। ताकि ठगी से बचा जा सके।


