छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन 1 नवंबर को
📡36garhnewsupdate.com


दिनांक: 31 अक्टूबर 2026 | बालको नगर।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से बालको नगर स्थित मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के कार्यालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल स्टेट बैंक के पास स्थित कार्यालय परिसर होगा।
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख एवं अतिथिगण शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक करेंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख एजेंडों में पूर्व में दिल्ली में आंदोलन के माध्यम से उठाई गई छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग सहित महामहिम राष्ट्रपति को सौंपे गए मांग-पत्र के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही गरीबी, बेरोजगारी, नशाखोरी और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण तथा सामाजिक एवं आर्थिक अन्याय से मुक्त आदर्श छत्तीसगढ़ के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव, जिला उपाध्यक्ष प्यारे दास महंत, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल्या लदेर, केंद्रीय सचिव मीरा पोरते, बालको अध्यक्ष शीतला साहू, कोषाध्यक्ष संगीता साहू, उपाध्यक्ष अंजली जांगड़े, नेहरू नगर प्रभारी अंजली तिवारी, सचिव कोमल यादव, जिला सचिव बलजीत कौर एवं दिव्यांग मोर्चा के महासचिव संतोष बंजारे ने सभी सदस्यों और शुभचिंतकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी एकता और जागरूकता का परिचय देने की अपील की है।



