BALODA-BAZARCHHATTISGARHnews

सोनाखान में ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च, संविधान के अनुच्छेद 326 की दी गई जानकारी

📡36garhnewsupdate.com

सोनाखान। 20/10/1985

लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के अधिकार और उसकी महत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ और जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के निर्देशानुसार किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ कर उसके प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के अधिकार, लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और मताधिकार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, जिसके साथ अभियान का समापन हुआ।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सहित जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, दिगेश यादव, तुषार निषाद, अनिल यादव, लौरिक यादव, मदन निषाद, बृजलाल पैकरा, रामसाय यादव, मोहन पैकरा, जागेश्वर ठाकुर, अजय देवदास, दशरथ, विनय कुमार, डायमंड यादव, बसंत कुमार, धनीराम, धनेश्वर, सालिक राम पटेल, देवेंद्र पैकरा, राम प्रसाद, सुशील साहू, गोपी साहू, रामायण पैकरा और धनीराम नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest