CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

भाजपा का झूठ बेनकाब प्रभारी मंत्री को खुश करने की साजिश 

📡36garhnewsupdate.com

कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश की खबरों की खुली पोल

सारंगढ़। 19/10/26

खीलन सोरेंग के भाजपा प्रवेश की खबरों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा बयान जारी कर खंडन किया है। कांग्रेसी नेता ने यह भी बताया कि – प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा को खुश करने हेतु भाजपा ने यह साजिश रची है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार ने कहा कि- खीलन सोरेंग अगर कांग्रेस में था तो नियुक्ति पत्र या सदस्यता दिखाएं व भाजपा ज्वाइन किया है तो कांग्रेस से प्रमाणित इस्तीफा बताएं।

उन्होंने कहा कि – भाजपा में कांग्रेस के 50 सदस्यों के प्रवेश की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराई गईं, पर कांग्रेस के खंडन के बाद भाजपा का झूठ बेनकाब हो गया।

सिदार ने कहा कि – वार्ड नंबर 10 में पूर्व में भाजपा ने संजय सोरेंग को टिकट दिया था व उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब खीलन सोरेंग के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि – उन्होंने कभी कांग्रेस की सदस्यता ही नहीं ली है। सूत्रों के अनुसार खीलन सोरेंग की एक दूसरी पार्टी में वार्ड उपाध्यक्ष के रूप में चर्चा है । उन्होंने कहा कि – वार्ड नंबर 10 कांग्रेस का मजबूत किला है। यहां की जनता सेवा करने वाले को पहचानती है। भाजपा को झूठ और अफवाह के बजाय चूना पत्थर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत, बिजली बिल, गैस सिलेंडर सब्सिडी और वार्ड में दी गई सुविधाओं पर जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest