CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
गोल्ड मेडलिस्ट कराटे खिलाड़ी शिवा सारथी सड़क हादसे में गंभीर
📡36garhnewsupdate.com


इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील
सारंगढ़। 19/10/2026
होनहार कराटे खिलाड़ी शिवा सारथी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सिर पर गंभीर चोट के कारण वे कोमा में हैं और रायगढ़ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है । शिवा सारथी ने इंटर नेशनल स्पोर्ट जीत कुन डो चैंपियन शिप 26 में गोल्ड मेडल जीतकर सारंगढ़ का नाम रोशन किया था। वे खिलाड़ी के साथ- साथ रेफरी व कोच के रूप में सक्रिय हैं । परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। माता- पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, ऐसे में निजी अस्पताल का बढ़ता खर्च बड़ी चुनौती बन गया है।
परिवार ने लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। खेलप्रेमियों,समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों से आगे आकर मदद करने का आग्रह किया गया है । असमर्थ लोग भी इस अपील को अधिक से अधिक शेयर कर सहयोग कर सकते हैं।


