CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

एकानन्दसा माता के दरबार में 51 कन्याओं ने किया महाभोज

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 19/10/2026

गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में शारदीय नवरात्रि पर महंत बंशीधर दास मिश्रा जी के द्वारा विशेष आयोजन किया गया। मंदिर में चारों नवरात्रि जिसमें गुप्त नवरात्री और क्वाँर व चैत्र नवरात्री में मां एकानन्दसा की विशेष पूजा होती है, शारदीय नव रात्रि में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। शारदीय नव रात्रि के दौरान मां एकानन्दसा बगला मुखी का पूजन, हवन और पाठ प्रतिदिन किया गया। आज नवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में 51 कुंवारी कन्याओं और पंच भैरव को महाभोज कराया गया।

कन्या भोज में अभामा महिला सम्मेलन की अध्यक्ष मधु केजरीवाल, शीला गर्ग, आशा अग्रवाल, पूनम शर्मा, सुमन केजरीवाल सहित केसरवानी समाज की महिलाओं ने प्रसाद परोसा और 51 कन्याओं व पंच भैरवनाथ को दान स्वरूप सामग्री, नगद राशि, विविध प्रसाद वितरित किया। महंत बंशी धर दास मिश्रा जी ने बताया कि सारी व्यवस्था गोपाल जी मंदिर छोटे मठ की ओर से की गई थी। उन्होंने कामना की कि- मां बगलामुखी सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें और सुख, समृद्धि व धन- धान्य से परिपूर्ण रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest