CHHATTISGARHnewsraipurगरियाबंद

गरियाबंद में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

📡36garhnewsupdate.com

गरियाबंद | 30 अक्टूबर 2026

भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत शुक्रवार को गरियाबंद में विशाल पदयात्रा निकाली गई। गांधी मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा तिरंगा चौक होते हुए सिविल लाइन पहुंची। इसमें छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची की शुद्धता और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान से जुड़े नारे लगाए। कार्यक्रम में महिला, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही।

मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र के लिए जरूरी : गुरु खुशवंत साहेब

पदयात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास कायम रहना आवश्यक है।

उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर चर्चा करते समय तथ्यों एवं जिम्मेदारी का ध्यान रखने की बात कही।

जनता के जनादेश का सम्मान आवश्यक : रोहित साहू

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। चुनाव परिणामों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मताधिकार के महत्व को लेकर आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाएंगे।

SIR को लेकर सही जानकारी पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : अमित चिमनानी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनविश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने SIR को लेकर लोगों के बीच सही जानकारी पहुंचाने तथा युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा जागरूकता का संदेश : अनिल चंद्राकर

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि गरियाबंद की पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी संगठन की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि महिला, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संगठन जिले के प्रत्येक गांव और क्षेत्र तक लोकतांत्रिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest