एसडीएम उमेश साहू एकमुश्त भार मुक्त, 19 अफसरों पर कार्रवाई
📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़ 23/10/26
तबादले के बाद भी नई जगह ज्वाइन नहीं करने वाले अफसरों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आज एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया है। इस सूची में सारंगढ़ के एसडीएम उमेश कुमार साहू का नाम भी शामिल है। श्री साहू का तबादला डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार भाटापारा किया गया था, लेकिन उनके द्वारा अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया था। जीएडी के आदेश के मुताबिक ये सभी अधिकारी 29 सितंबर और 16 अक्टूबर के तबादला आदेश के बाद भी रिलीव नहीं हुए थे। अब शासन ने 23 अक्टूबर को एक मुश्त भारमुक्त करते हुए निर्देश दिया है कि – सभी अधिकारी 26 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से नई पदस्थापना पर ज्वाइन करें। ज्वाइन करने के बाद ही अक्टूबर माह का वेतन मिलेगा । वहीं इस आदेश में दशरथ सिंह राजपूत को आयुक्त नपा निगम भिलाई चरोदा से अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है, उन्हें भी एकमुश्त भार मुक्त किया गया है।


