CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

शा.प्रा.शाला दहिदा में नियमित दूध वितरण प्रधान पाठक की हो रही सराहना

📡36garhnewsupdate.com

 

सारंगढ़। 3 नवंबर 2026

विकास खंड सारंगढ़ के शा प्रा शाला दहिदा में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए सराहनीय पहल शुरू की गई है। प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के लिए नियमित दूध वितरण कार्यक्रम चला रही है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को दूर कर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP- 2020 के लक्ष्यों के अनुरूप है, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य प्रोफाइल और मध्यान्ह भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण पर जोर दिया गया है।

प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। कैल्शियम और प्रोटीन युक्त दूध से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ – साथ शाला में उपस्थिति बढ़ी है और पढ़ाई में रुचि भी बढ़ी है। इस मानवीय पहल को लेकर पालकों और ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में बच्चों को घर जैसा पोषण मिल रहा है, जो उनके भविष्य के लिए हितकारी है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक – शिक्षिकाएं एवम् जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest