CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

राज्योत्सव का शुभारंभ व सांसद का उद्बोधन

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 3 नवंबर 2026

खेलभांठा मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभाग के स्टालों का अवलोकन कर उन्होंने योजनाओं की जानकारी ली। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि – अटल जी के बनाए छग को हम विकास व समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। अटल जी, बिरसा मुंडा और वीर नारायण सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्होंने नल जल, पीएम आवास, धान खरीदी, लखपति दीदी योजना और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दियें । वे जिले वासियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर सांस्कृतिक कार्य क्रम देखते रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने अटल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आत्मनिर्भर गांव और विकसित छत्तीसगढ़ का आह्वान किया। समारोह में पूर्व विधायक केराबाई मनहर, शमशेर सिंह सारथी, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, सुभाष जालान, द्वारिका साहू, अजय जवाहर नायक, बेदराम जांगड़े, मनोज जायसवाल संग जनप्रतिनिधि, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, सीईओ ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम दशरथ राजपूत सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest