CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ में राष्ट्र चिंतन संवाद प्रबुद्ध जन सम्मेलन संपन्न

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 3 नवंबर 2026

भाजपा द्वारा सारंगढ़ में राष्ट्र चिंतन संवाद के रूप में प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय की कंपनी के स्वतंत्र निदेशक जगन्नाथ पाणिग्रही ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में बेलतरा के युवा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में विपक्षी दलों द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं प्रक्रियाओं पर किए जा रहे हमलों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि – विपक्ष द्वारा SIR का विरोध, EVM का विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध, सेना पर सवाल उठाना और विदेशी शक्तियों के हाथों में खेलना जैसे विषयों पर जनता के बीच झूठा विमर्श फैलाया जा रहा है, जिसका जवाब तथ्यों के साथ देना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष जालान ने किया, जिसमें सह संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल ने सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छाया विधायक श्रीमती शिव कुमारी चौहान एवं डॉ. दिनेश लाल जांगड़े की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम मेंभाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, महामंत्री श्री द्वारिका साहू, वरिष्ठ जगन्नाथ केसरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती लहरे, श्रीमती चंद्रिका ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विश्वहिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आचार्य विष्णु प्रपन्न शास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र अग्रवाल, गिनीज बुक रिकॉर्डधारी मूर्तिकार प्रदीप देवांगन, विभिन्न समाज प्रमुख, सेवा निवृत्त प्राचार्य, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, अभियंता एवं गायत्री परिवार सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहा।अंत में सभी प्रबुद्ध जनों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल से सम्मान कर जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest