CHHATTISGARHnewsraipur

रायपुर में पाइपलाइन मरम्मत का असर, आज शाम कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी आंशिक प्रभावित

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 03 नवंबर 2026।

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा गुरुद्वारा के पास 700 एमएम डीआईए राइजिंग पाइपलाइन में सुधार कार्य जारी है। मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार शाम को शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

रायपुर नगर पालिक निगम के जलकार्य विभाग के अनुसार, पाइपलाइन सुधार कार्य के कारण पुराने फिल्टर प्लांट के 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले जलागारों की जलापूर्ति प्रभावित होगी।

इसमें राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई और भनपुरी पुरानी टंकी से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं।

नगर निगम के अनुसार, 3 नवंबर की संध्याकालीन जलापूर्ति इन क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है। नागरिकों से अपील है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का उपयोग करें और आवश्यकतानुसार पहले से पानी की व्यवस्था कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest