CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में दीपोत्सव का आयोजन

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़ । 5 नवंबर  2026 सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत सारंगढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा की प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व में बच्चों ने ,शिक्षकों ने, ग्राम वासियों ने न केवल स्कूल परिसर में बल्कि घर-घर जाकर शिक्षा का उजियारा फैलाया ,

‘एक दीप साक्षरता का’ थीम पर उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में एक भव्य और प्रेरणादायक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने न केवल विद्यालय परिसर को रोशनी से सराबोर किया, बल्कि पूरे गांव में घूम-घूम कर शिक्षा की अलख जगाई।

एक दीप साक्षरता का

कार्यक्रम के तहत बच्चों ने स्कूल के साथ-साथ अपने-अपने घरों के बाहर और पूरे गांव में सैकड़ों दीपक जलाए। बच्चों के इस प्रयास से पूरा गांव दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों ने न सिर्फ अपने स्कूल परिसर में बल्कि अपने घरों के सामने आकर्षक और सुंदर रंगोलियां तथा अल्पना बनाईं।

इसके साथ ही, स्कूली बच्चों ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि समाज का कोई भी व्यक्ति साक्षरता से वंचित न रहे। बच्चों के इस अनूठे साक्षरता प्रचार और उत्साह को देखकर ग्रामीणों ने भी उनकी खूब सराहना की और इस अभियान में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।इस दौरान स्कूल के सभी विद्यार्थियों , शिक्षक संजय कुमार मिश्रा,खेमराज पटेल,असरिता टोप्पो ,ग्राम पंचायत,पालकों की विशेष भूमिका रही ।

जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल एवम

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोमा सिंह ठाकुर ने दहिदा शालेय परिवार को बधाई प्रेषित की हैं । 

जिला नोडल आर.पी.जांगड़े ने दी बधाई

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के जिला नोडल आर.पी.जांगड़े ने प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ,शालेय परिवार और स्कूली बच्चों को धन्यवाद प्रेषित किया है ।उनका मानना है,साक्षरता का व्यापक प्रचार प्रसार आवश्यक है,शिक्षा ही मानव जीवन का आधार है।

ब्लॉक नोडल पंकज दुबे ने दी बधाई

दहिदा शालेय परिवार को उल्लास नवभारत ब्लॉक नोडल पंकज दुबे ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और सतत शिक्षा और साक्षरता का दीप जलते रहने की मंगल कामना की है

नन्हें हाथों की सुंदर रंगोली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest