जनहित के मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने को सोनाखान एवं बिलाईगढ़ कांग्रेस का समर्थन :-युधिष्ठिर नायक
📡36garhnewsupdate.com

बिलाईगढ़ , 5 नवंबर 2026
बार नवापारा वनांचल क्षेत्र में बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विगत 1 नवंबर से जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान एवं बिलाईगढ़ कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष में साथ देने की बात कही।

धरना प्रदर्शन में पहुंचीं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और क्षेत्र के आम नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस लड़ाई में उनके साथ हैं और सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने की जानकारी दी। साथ ही बलौदाबाजार कलेक्टर से मुलाकात के लिए समय लेकर समस्याओं के निराकरण की पहल करने की बात कही।
विधायक ने कहा कि यदि कलेक्टर स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के समक्ष भी क्षेत्र की मांगों को रखा जाएगा और उनके निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे प्रमुख लोगों में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां के अध्यक्ष भीषम प्रसाद साहू सहित मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हृषिकेश पटेल, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, मन्नू पटेल, रामा डडसेना शामिल रहे।
इसके अलावा बार नवापारा वनांचल क्षेत्र से धरम रात्रे, अनिरुद्ध दिवान, पुरुषोत्तम प्रधान, अमर ध्वज यादव, दिनेश ठाकुर, संपत ठाकुर, प्रवीण साहू, उमाशंकर बरिहा सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



