CHHATTISGARHnewsSarngarh

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के निर्विरोध जिला संयोजक बने फकीरा यादव …

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला संयोजक पद के निर्वाचन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 को अग्रसेन भवन सारंगढ़ में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

दोपहर 1 बजे आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रांतीय पर्यवेक्षक रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छ ग लिपिक संघ , जी आर चंद्रा प्रांतीय समन्वयक छ ग प्रदेश तृतीय शासकीय कर्मचारी संघ , सुनील कौशिक प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश शिक्षक संघ , संतोष वर्मा प्रांतीय महामंत्री छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, एम एल वर्मा संरक्षक प्रदेश शिक्षक संघ के द्वारा निर्वाचन नियमानुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला संयोजक पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस दौरान संगठन की एकता, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा फेडरेशन को मजबूत बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत फकीरा यादव को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का जिला संयोजक निर्वाचित किया गया। उनके नाम पर सर्वसम्मति बनने से उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विभिन्न संगठनों के बैठक में जिला अध्यक्ष के रूप में विमल कुमार अजगल्ले सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, अधिकारों की रक्षा तथा शासन-प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

नवनिर्वाचित जिला संयोजक फकीरा यादव से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे जिले के समस्त कर्मचारी-अधिकारी संगठनों को एकजुट करते हुए फेडरेशन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे तथा कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों की लड़ाई को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।

सर्वसम्मति से हुआ यह निर्वाचन कर्मचारी-अधिकारी एकता, आपसी विश्वास और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। निश्चित रूप से फेडरेशन के नेतृत्व में जिले के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं जायज मांगों को लेकर एक सशक्त आवाज बुलंद होगी।

एकता ही शक्ति है, संगठन ही पहचान है।

कर्मचारी हितों की रक्षा हमारा संकल्प है। उक्त बैठक में फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव , छ ग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज जी, संभागीय उपाध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ नन्द कुमार बंजारे जी , जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ सुभाष चौहान , जिला संयोजक कैशलेश मेडिकल सारंगढ़ नन्द किशोर पटेल जी , सर्व जिला अध्यक्ष विभिन्न संगठन विमल अजगल्ले , संकीर्तन नन्द ,अनिल चौहान , मनोज साहू , थानेश्वर प्रसाद चन्द्रा , विजय भारती , बी एल चंद्राकर , गिरिवर नायक , दिनेश अनंत , योगेश्वर चंद्रा , अमित कुमार साहू , दीपक कुमार तिवारी , ज्योतिराज पंडा , भागवत साहू , बलभद्र पटेल संतोष पटेल , हेमेंद्र चौहान , रामकुमार साहू , ब्रजभूषण पटेल , मनोहर पटेल एवं अन्य पदाधिकारी लोकेंद्र नाथ पटेल ,चेतन पटेल , दीपेश जायसवाल , रामप्यारे साहू ,भूपेंद्र मनहर , मुरलीधर पटेल , नर्सिंग श्रीवास , संदीप मिंज , देवनाथ सिदार , संदीप यादव , गणेश अनंत , सुभाष चंद्र पटेल , हुतेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। उक्ताशय की जानकारी छ ग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महंगू दास भारद्वाज द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest