CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

लोकल फॉर वोकल की मिसाल बनीं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, बाजार पहुंचकर की खरीदारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 7 नवंबर 2026।

36garhnewsupdate.comदीपावली के अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और पारंपरिक कारीगरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ के जयस्तंभ चौक स्थित बाजार का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छोटी दुकानों से दीपावली की पूजन, घरेलू और सजावट की सामग्री खरीदी। कलेक्टर ने मिट्टी के दीये, फूल-मालाएं, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां सहित अन्य सामग्री खरीदकर स्थानीय दुकानदारों का उत्साह बढ़ाया।

बाजार भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने छोटे व्यापारियों से बातचीत कर उनके व्यवसाय और दीपावली की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और पारंपरिक कारीगरों से खरीदारी करने से उनके परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलती है और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलता है।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सामग्री खरीदने से पारंपरिक कला एवं संस्कृति को भी संरक्षण मिलता है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। कलेक्टर की इस पहल से जयस्तंभ चौक के स्थानीय दुकानदारों में उत्साह देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest