CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

15 को शिक्षक सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 12 नवंबर 2026

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, शैक्षणिक उत्कृष्टता व शिक्षक सम्मान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवदीप शिक्षण सेवा समिति छग द्वारा 15 नवंबर 26 रविवार को प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह साहू धर्मशाला रानी सागर, कुटेला में होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे,नपा अध्यक्ष सोनीअजय बंजारे, जपं अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ठाकुर, डीईओ लक्ष्मी नारायण पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल होंगे। समारोह में प्रदेश के 33 जिलों से चयनित 159 शिक्षकशिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

समिति का उद्देश्य नवाचारी शिक्षकों को प्रोत्साहित करना व शिक्षा में गुणवत्ता को दिशा देना है। समारोह की तैयारियों के लिए प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की घोषणा भी की गई है। कमेटी में डॉ. जगजीवन प्रसाद जांगड़े, सुनीता यादव, हेमंत कुमार श्रीवास, पुष्पेंद्र कुमार कश्यप, नैना साहनी, आरती ठाकुर, देवेश कुमार भारती सहित प्रदेश के अनेक शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।आयोजकों के अनुसार यह समारोह शिक्षक, समाज के लिए प्रेरणा दायी साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest