CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 12 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र में संजय सुमन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर की रात पुरानी रंजिश के चलते साहिल सुमन, पंकज जोल्हे और अपचारी बालक ने संजय का पीछा किया। हीरा हार्डवेयर के आगे साहिल ने चाकू से उसके सीने और पेट पर वार किए। इस दौरान पंकज ने उसके पैर और अपचारी बालक ने हाथ पकड़ रखे थे। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण संजय की मौत हो गई।

कोसीर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और एक अपचारी बालक अभिरक्षा में।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 11 नवंबर को मुख्य आरोपी साहिल सुमन के मेमोरेंडम कथन के आधार पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। साथ ही घटना के बाद जलाए गए कपड़ों के अवशेष और राख भी जब्त की गई।

पुलिस ने साहिल सुमन और पंकज जोल्हे को गिरफ्तार किया है, जबकि अपचारी बालक के संबंध में वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। तीनों को न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कोसीर पुलिस ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest