CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सिंघिचूवा रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर की मौत

मौके से चालक व सवार मजदूर फरार

36garhnewsupdate.com भटगांव। सिंघिचूवा मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निर्माण कार्य के लिए जा रही मिक्सर मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मशीन के नीचे दब कर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि – मिक्सर मशीन में चालक के साथ मजदूर भी सवार थे। मशीन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक संग मजदूर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश भी देखा गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मशीन के चालक की तलाश की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति के कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest