CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, बिनोद भारद्वाज ने की कड़ी निंदा

📡36garhnewsupdate.com

 

सारंगढ़। 12 नंवबर 2026

36garhnewsupdate.com सारंगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दीपावली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता बिनोद भारद्वाज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।

बिनोद भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और दिन-रात मेहनत कर आम जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ अपमानजनक व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार और उनका पेशेवर दायित्व है। यदि सवालों से असहज होकर पत्रकारों को अपमानित किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है।

उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने तथा पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की।

भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पत्रकारों के सम्मान, स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में खड़ी रही है। लोकतंत्र में पत्रकारों को निर्भीक होकर सवाल पूछने और जनहित के मुद्दे उठाने का अधिकार मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest