बरमकेला पी एम श्री विद्यालय के शिक्षिकाओं को मिला एफ एल एन वॉरियर्स का पुरस्कार

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,
बरमकेला//विकासखंड कार्यालय बरमकेला के पीएम श्री विद्यालय केंदवाही बार एवं सरिया के शिक्षिकाओं को एफ. एल. एन. सह नवाजतन वारिस शिक्षक के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया ।विदित हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है ।ताकि अन्य विद्यालय को प्रेरित किया जा सके ।और छत्तीसगढ़ के सरकारी विद्यालय के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा सके। एफ. एल. एन.नवाजतन शिक्षक सम्मान के लिए राज्य से वेब लिंक के माध्यम से सभी शिक्षकों को अपनी शालाओं में की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया जाता है। एस. सी.आर .टी के राज्य टीम द्वारा विभिन्न प्रश्न के माध्यम से शिक्षक का साक्षात्कार किया गया। और राज्य के 100 शिक्षकों का चयन एफ एल एन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान दिया गया ।दुर्ग जिला में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी ने पीएम श्री विद्यालय केंदवाही बार एवं सरिया के शिक्षिकाओं किरण सिदार एवं परमेश्वरी भोय को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । बरमकेला ब्लॉक के क्षेत्रीय शिक्षक शिक्षिकाओं में हर्ष व्याप्त है।


