सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव नें ली वर्चुअल बैठक
📡36garhnewsupdate.com...


✍️ 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनभागीदारी आधारित विभिन्न कार्यक्रम…
कांकेर, छत्तीसगढ़। 15 सितंबर 2026
कांकेर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव नें वर्चुअल बैठक ली, बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करनें पर जोर दिया गया।
बैठक में सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी वर्चुअली शामिल हुईं, कलेक्टर कुन्दन कुमार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

कलेक्टर नें प्रभारी मंत्री के समक्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जानें वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की, अभियान के दौरान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
✍️ स्कूलों में स्वच्छता को लेकर विशेष गतिविधियों के निर्देश…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव नें 02 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी स्कूलों में स्वच्छता को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित करनें के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाए और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं स्वच्छ रहनें के साथ-साथ अपनें आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करनें के लिए प्रेरित करनें पर जोर दिया, इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करना है।
✍️ अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़नें पर जोर…
प्रभारी मंत्री नें सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए, उन्होंने अभियान की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करनें और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ानें पर विशेष जोर दिया।
बैठक में हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, महेश जैन, बृजेश चौहान, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि और अभियान से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।



