

रायगढ़, छत्तीसगढ़। 18 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल चौहान अपनें रायगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए, इस दौरान रायगढ़ जिला चौहान समाज द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, समाजजनों के साथ सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती तथा समाज के विकास एवं उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

📡 चौहान समाज नें किया स्वागत-अभिनंदन…
रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद एवं अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान के प्रथम आगमन पर चौहान समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों नें पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से उनका स्वागत किया, इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता, संगठन को मजबूत करनें तथा समाज के विकास को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

📡 अदीरा के षष्ठी, अन्नप्राशन एवं जन्मदिन समारोह में हुए शामिल…
रायगढ़ प्रवास के दौरान रामलाल चौहान ढ़िमरापुर निवासी पंकज कुमार चौहान एवं श्रीमती रजनी चौहान की सुपुत्री अदीरा (आशी) के षष्ठी समारोह, अन्नप्राशन एवं जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए, शोभामेरी मैरिज गार्डन, टी.वी. टावर, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नन्हीं बिटिया का अन्नप्राशन संस्कार अपनें हाथों से कराया तथा स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया, उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

📡 सरिया क्षेत्र में समाजजनों नें किया आत्मीय स्वागत…
रायगढ़ से वापसी के दौरान सरिया क्षेत्र के परसरामपुर, दीपापारा वार्ड क्रमांक 03 में भी समाजजनों नें कीर्तन-बाजे के साथ रामलाल चौहान का आत्मीय स्वागत किया, उजागर नंद, राजेंद्र चौहान एवं संजय चौहान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के पश्चात रामलाल चौहान नें समाजजनों के साथ संवाद किया।
इस दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, क्षेत्र के विकास तथा समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, उन्होंने समाजजनों से एकजुट होकर समाजहित में सक्रिय सहभागिता निभानें का आह्वान किया।

📡 शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना…
इसी क्रम में बरमकेला लिंजिर निवासी मनबोध चौहान की धर्मपत्नी एवं संजय चौहान की सासु मां स्वर्गीय श्रीमती वृंदावती चौहान के निधन पर रामलाल चौहान उनके निवास पहुंचे, उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की, उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करनें की शक्ति प्रदान करनें की प्रार्थना की।

📡 सामाजिक एकता और सहभागिता का रहा संदेश…
रामलाल चौहान के रायगढ़ प्रवास के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में समाजजनों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही, पूरे प्रवास के दौरान सामाजिक सौहार्द, आपसी आत्मीयता और समाजहित की भावना प्रमुख रूप से देखनें को मिली।



