जिलाअस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण मरीजों से जाना हाल
20 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com


36garhnewsupdate.com सारंगढ़। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव ने जिला अस्पताल सारंगढ़ का निरीक्षण कर स्वा. सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरानसीएमएचओ ने अस्पताल के ओपीडी, आईपीडी सहित विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ दीपक जायसवाल से प्रति दिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, भर्ती मरीजों की स्थिति, चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और दवाइयों की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने उपचार कराने पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। मरीजों से उपचार, जांच, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में पूछा। मरीजों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए अस्पताल प्रबंधन को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। सीएम एचओ डॉ. वैष्णव ने कहा कि जिले के हर शा. अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिलना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवा दी जाए, ताकि उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक और आत्मीय व्यवहार रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार, आपसी समन्वय और शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पात्र मरीजों तक पहुंचाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


