CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के TLM मॉडल का सफल प्रदर्शन

22 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान व क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया की मुहिम को जमीनी स्तर पर सार्थक करते हुए शाप्राशा दहिदा में जागरूकता कार्य क्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदस्थ प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी और विद्यार्थियों की सहभागिता से तैयार किए गए क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया – कचरा पृथक्करण के कार्यकारी मॉडल का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया गया। TLM मॉडल शून्य निवेश लागत, के साथ पूरी तरह कबाड़ से जुगाड़ से बना है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका प्रियंका ने नन्हे विद्यार्थियों को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया कि कैसे दैनिक जीवन में निकलने वाले कचरे को सही ढंग से अलग-अलग किया जा सकता है। उन्होंने मॉडल के माध्यम से गीले कचरे (हरा डस्टबिन) और सूखे कचरे (नीला डस्टबिन) के बीच के अंतर को स्पष्ट किया।

उन्होंने बच्चों को बताया कि गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जा सकती है, जबकि सूखे कचरे को रीसायकल कर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकेगाशिक्षिका के इस नवाचार को विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ देखा और समझा। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने स्कूल परिसर को साफ रखेंगे, बल्कि अपने घरों और आस- पड़ोस में भी कचरा पृथक्करण के इस नियम को लागू करेंगे। इस मॉडल के तहत स्कूलों और घरों में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों (हरे और नीले डस्टबिन) में डालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बच्चों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी तेजी से बढ़ी है। इसका सीधा प्रभाव यह है कि बच्चे न केवल स्वयं कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के महत्व को समझ रहे हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह पहल भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest