सेवा भारती द्वारा असहाय वृद्धजन को व्हीलचेयर दी गई
22 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com


36garhnewsupdate.com सारंगढ़। सेवा भारती की ओर से एक असहाय वृद्ध जन, जो पैरों से चलने में असमर्थ हैं, को राहत और सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से व्हील चेयर भेंट की गई। साथ ही उन्हें राशन भी प्रदान किया गया । यह सहायता समाज सेवी व सेवाभारती के अध्यक्ष सतीश यादव द्वारा प्रदान की गई। चलने – फिरने में असमर्थ होने के कारण बुजुर्ग को रोज़मर्रा की गतिविधियों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। व्हील चेयर मिलने से अब उन्हें घर के भीतर व बाहर आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी दैनिक दिनचर्या आसान हो सकेगी।
इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि ज़रूरतमंद और असहाय वर्ग की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए, ताकि उन्हें सम्मान जनक, आत्मनिर्भर जीवन जीने का संबल मिल सके।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की और बुजुर्ग के उज्ज्वल व स्वस्थ जीवन की कामना की।



