CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

40 महिला पशुपालकों का दल ओडिशा रवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने दिखाई हरी झंडी

21 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। कृषक कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस कार्यक्रम में विकासखंड सारंगढ़ की 20 एवं विकासखंड बरमकेला की 20 महिला पशुपालक शामिल हैं। यह दल ओडिशा राज्य के बरगढ़, पिपलिमा, भुवनेश्वर एवं पुरी स्थित विभिन्न पशुपालन, पशु चिकित्सा, कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करेगा।

भ्रमण के दौरान महिला पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों, उन्नत प्रजनन प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन, पशु पोषण, हरा चारा उत्पादन, पशु रोग नियंत्रण एवं जैव सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा।

इस अवसर पर सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी श्री दशरथ सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी उपसंचालक महेंद्र पांडे, जनपद सदस्य कोमल शशि पटेल, सभापति कृषि स्थाई समिति, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला पशुपालकों के ज्ञान, कौशल एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना है, जिससे वे पशुपालन व्यवसाय को अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर आजीविका के रूप में विकसित कर सकें। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest