CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

इंदिरा गांधी की जयंती पर महिला सम्मान समारोह, 

📡36garhnewsupdate.com

 

सारंगढ़। 21 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी जांगड़े बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंजूलता आनंद ने स्वागत भाषण में सेवादल के कार्यों की जानकारी दी। जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक ने कहा कि उन्होंने हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीय करण, बांग्लादेश की आजादी और पोखरण में परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कार्य किए।

विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि महिलाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। घर के कार्यों के बाद महिलाएं संगठन में आगे आकर काम कर रही हैं, यह बड़ी उपलब्धि है। जिलाध्यक्ष तारा चंद देवांगन ने कार्य क्रम को सफल बताया । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने कमला किशोर निराला, पार्षद को सारंगढ़ महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। जिला अध्यक्ष, विधायक व सभी कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर सभी महिलाओं को श्रीफल, साड़ी और कांग्रेसी गमछा भेंट कर सम्मानित किये । कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिला अध्यक्ष इंदु भूषण पौडवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest