CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

31 माह से श्रम सम्मान राशि अप्राप्त, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

📡36garhnewsupdate.com

बिलाईगढ़। 21 नवंबर 2026 36garhnewsupdate.com ब्लॉक के आश्रम व छात्रा वास में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पिछले 31 माह से श्रम सम्मान राशि नहीं मिली है। बकाया भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने एस डी एम बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 10 दिन में भुगतान न होने पर भूख हड़ताल की बात कहीं गई है।कर्मचारियों का कहना है कि – बकाया राशि 31 माह तक न पहुंचने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में कहा कि – यदि आगामी 10 दिवस के भीतर बचत श्रम सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो वे भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन -प्रशासन की होगी । ज्ञापन सौंपने वालों में देवराम बारले, मेघनाथ लहरे, केशव प्रसाद प्रेमी, नागेश्वर निराला, भजन मती, पील कुमार, श्रवण, रंजीत, राम विशाल यादव, रमेंदर खुंटे, सुनीता चौहान, राजेश्वरी सिदार, निर्मला नारंग, मनोज बंजारे, धनेश्वरी, अनीता टंडन, शशिकांत मनहर, खगेश्वर टांडेल, खिलेश्वर साहू और ईगेश्वर साहू सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest