शहीद अरुण केशव सप्रे की पुण्यतिथि पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी और परिजनों ने किया नमन
📡36garhnewsupdate.com


रायपुर, 21 नवंबर 2026।
36garhnewsupdate.com भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर एवं टेस्टिंग पायलट रहे रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन स्थित महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर सामान्य सभा सभागार में संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान एवं जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद अरुण केशव सप्रे के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी सहित शहीद के परिवारजन शामिल हुए। शहीद की धर्मपत्नी एवं मध्यप्रदेश राज्य समाज एवं महिला कल्याण बोर्ड की पूर्व संचालिका मीना ताई सप्रे तथा उनके सुपुत्र मुनेश सप्रे ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


