BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, दो दिन में 85 चालान कर वसूले 43 हजार रुपये जुर्माना

📡36garhnewsupdate.com

 

सारंगढ़ । 21 नंवबर 2026

36garhnewsupdate.com जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 85 प्रकरणों में ₹43,000 की चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन में की गई। 19 नवंबर को 55 प्रकरणों में ₹29, 200 व 18 नवंबर को 30 प्रकरणों में ₹13,800 का जुर्माना वसूला गया। इसमें प्रमुख रूप से तीन सवारी के 13 चालान, नो पार्किंग के 09 चालान, बिना हेलमेट के 07 चालान तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के प्रकरण शामिल रहे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाला व्यक्ति हेलमेट लगाएं, चारपहिया में सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने या संदेश देखने से बचें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest