CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

कुधरी व बरभांठा (अ) में आवास निर्माण कार्यों का जिपं सीईओ ने लिया जायजा

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 20 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com  कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने ग्रापं कुधरी व बरभांठा (अ) पहुंच प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण में आ रही समस्या की जानकारी ली और मैदानी अमले को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इस

दौरान जिपं की आवास शाखा अधिकारी जपं के सीईओ, तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार दोनों पंचायतों में 372 आवास स्वीकृत हैं। इनमें से 214 पूर्ण और 156 अपूर्ण दर्ज हैं। बरभांठा (अ) में पीएम आवास के 176 और मुख्यमंत्री आवास के 28 सहित कुल 204 आवास स्वीकृत हैं। इनमें 91 पूर्ण और 112 अपूर्ण हैं। अपूर्ण में पीएम आवास के 97 और मुख्यमंत्री आवास के 15 शामिल हैं। कुधरी में पीएम आवास के 153, मुख्यमंत्री आवास के 15 सहित कुल 168 आवास स्वीकृत हैं। इनमें 123 पूर्ण और 44 अपूर्ण हैं। अपूर्ण में पीएम आवास के 36 और मुख्यमंत्री आवास के 8 शामिल हैं।

सीईओ तिवारी ने मुख्यमंत्री आवासों का निर्माण दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा तक आवास पूर्ण नहीं करने पर नियम अनुसार आवास निरस्त करने और प्रदत्त राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किस्त जारी करने, एफटीओ जनरेट करने, नॉमिनी परिवर्तन, जियो टैगिंग, जॉब कार्ड मैपिंग एवं ई-केवाईसी से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने कहा ताकि निर्माण कार्य तकनीकी कारणों से बाधित ना हो। सीईओ ने बताया कि आवास प्लस 2.0 के तहत जिले में 12,210 नवीन आवासों के लक्ष्य के लिए स्वीकृति की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपूर्ण आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा करने की अपील की, ताकि नए हितग्राहियों को भी समय पर सहयोग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest