लंबित महंगाई भत्ता व पटवारियों की मांगों को लेकर फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
📡36garhnewsupdate.com


सारंगढ़। 20 नंवबर 2026
36garhnewsupdate.com छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने प्रदेश के शा. कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकालकर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में राजस्व पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक निराकरण करने, दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने तथा लंबित 3 % महंगाई भत्ता एरियर्स देने की मांग की, ज्ञापन में कहा है कि – छग राजस्व पटवारी संघ अपनी लंबित व न्यायोचित मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन आंदोलन कर रहा है। पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका है। ऐसे में संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
आंदोलन के दौरान पटवारियों पर की जा रही दंडात्मक कार्यवाहियों को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में दूसरी प्रमुख मांग लंबित 3 % महंगाई भत्ता भुगतान को लेकर की, फेडरेशन ने बताया कि – केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का लाभ दे रही है, जब कि – छग के शास. कर्मचारी अभी भी 3 % महंगाई भत्ते से वंचित हैं। लगा तार बढ़ती महंगाई के दौर में महंगाई भत्ता कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए आर्थिक राहत का महत्वपूर्ण माध्यम है। फेडरेशन ने प्रदेश के समस्त शास. कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 3% महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ केंद्र सरकार के समान देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करने की मांग की है।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि दोनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लोक तांत्रिक संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर जिला संयोजक फकीरा यादव, जिला प्रभारी संरक्षक लैलून कुमार भारद्वाज, जिला उप संयोजक योगेश चंद्रा, जिला महासचिव दीपक तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेंद्र नाथ पटेल, जिला सचिव रविशंकर तिवारी, जिला संगठन मंत्री नंद कुमार बंजारे, जिला सहसचिव अनिल चौहान, ब्लॉक संयोजक नंद किशोर पटेल, भागवत साहू, दीपेश जायसवाल, तहसील संयोजक विमल अजगल्ले, सुभाष चौहान सहित पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, विनोद भूपेंद्र मनहर, सोनिया सारथी, ऊषा बंजारे, राघवेंद्र जलतारे एवं फेडरेशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


