

कोरबा, 20 नवंबर 2026।
36garhnewsupdate.com जिले के राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, नकदी रकम और वारदात में इस्तेमाल किया गया चोरी का दोपहिया वाहन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे रामसागरपारा निवासी प्रार्थी राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल तथा नकदी रकम लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 937/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों की पतासाजी की और मामले में लखन राजपूत (23 वर्ष), निवासी रामसागरपारा, रवि निषाद उर्फ दादू (22 वर्ष) तथा कमल निषाद उर्फ टेंगना, दोनों निवासी राताखार बाईपास रोड, कोरबा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त चोरी का दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4), 115(2) एवं 351(3) के तहत कार्रवाई की है। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें।


