सेवादल की अगुवाई में वोट बचाओ अभियान संपन्न, सोनाखान से कार्यकर्ता हुए शामिल
📡36garhnewsupdate.com


बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2026।
युधिष्ठिर नायक
36garhnewsupdate.com विधानसभा बिलाईगढ़ के मुख्यालय में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान कार्यक्रम सेवा दल कांग्रेस की अगुवाई में मंगल भवन बिलाईगढ़ में संपन्न हुआ, जहां पूरे विधानसभा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
सेवा दल कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को समस्त जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया और बूथ-बूथ तक जाकर काम करने की अपील की। जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी जी के विचारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
इस वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, सेवा दल जिला अध्यक्ष इंदुभूषण पड़वार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जिला महामंत्री नीतीश बंजारे, छत्रसाल साहू, नल कुमार पटेल, लता जटवार, कमलेश कुर्रे, हरिहर साहू, जागेश्वर लहरे, फिरत राम खटकर, राकेश मानिकपुरी, बृजमोहन चंद्रा, रामा हिरवानी, धन साय साहू, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, हेमलाल पटेल, टिकेश्वर पटेल, टेक कुमार पटेल, प्रेमलाल पटेल, बिहारी पटेल, रेशम अजय, अरविंद मनहर, नील कुमार पटेल, विकास बंजारे, प्रकाश कुर्रे, वीरेंद्र श्रीवास, मनोज टंडन, युगल किशोर साहू, खोलटू राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन एवं महिलाएं शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



