CHHATTISGARHKORBAnews

कोरबा में 18 नवंबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, देशभर के कवि बिखेरेंगे कविता के रंग

📡36garhnewsupdate.com

कोरबा, 18 नवंबर 2026।

कोरबा के साहित्यप्रेमियों को बुधवार शाम हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार रस से सजी काव्य संध्या का आनंद मिलने जा रहा है। निहारिका स्थित घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी।

‘कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर आयोजित इस कवि सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कवि और कवयित्रियां अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। प्रयागराज के अखिलेश द्विवेदी हास्य कविताओं से श्रोताओं को हंसाएंगे, वहीं रायपुर के गीतकार मीर अली मीर अपनी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। पश्चिम बंगाल के पवन बांके बिहारी हास्य कविता पेश करेंगे, जबकि कटनी की प्रियंका मिश्रा श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं को भावनाओं से जोड़ेंगी।

इसके अलावा कोरबा के हिरामणी वैष्णव, बिलाईगढ़ के शशि भूषण स्नेही और बरमकेला के कमलेश यादव ‘धाकड़’ भी अपनी हास्य रचनाओं से महफिल में रंग जमाएंगे।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।

कवि सम्मेलन का आयोजन बुधवार शाम 7 बजे से घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम, निहारिका, कोरबा में होगा। इस काव्य संध्या में श्रोताओं को हास्य, प्रेम, संवेदना और जीवन से जुड़े अनुभवों को कविता के माध्यम से सुनने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest