ग्राम अमोदी में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण का आयोजन, भक्ति और मानस गान में डूबे श्रद्धालु

अमोदी, 15 नवंबर 2026।
36garhnewsupdate.com ग्राम अमोदी में 10 नवंबर 2026 से नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है। आयोजन के पांचवें दिन भी रामायण पाठ, भजन और मानस गान सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
इस धार्मिक आयोजन में डेराडीह, रामपुर, नावापारा, कटगी सहित आसपास के गांवों के रामायण प्रेमी और मानस गान मंडलियां उत्साहपूर्वक शामिल हो रही हैं। इसके अलावा बिलासपुर की श्रद्धा मानस परिवार, रतनपुर की बलराम साहू मानस मंडली, महासमुंद की महिला मानस मंडली, बिलाईगढ़, बसना और भटगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से मानस मंडलियां ग्राम अमोदी पहुंचकर प्रतिदिन भजन एवं रामकथा की प्रस्तुति दे रही हैं।

नौ दिवसीय इस आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। आचार्य पंडित श्री राकेश चंद्रा द्विवेदी (रॉकी महाराज) के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। प्रतिदिन सुबह और शाम आरती के समय पूरा पंडाल महिला, पुरुषों और बच्चों सहित श्रद्धालुओं से भर जाता है। पूरा गांव रामभक्ति और मानस गान की अविरल धारा में सराबोर नजर आ रहा है।
आयोजन की जानकारी चंदराम यादव ने दी।


