बाल दिवस पर शाप्रा शाला दहिदा में न्योता भोज का आयोजन
📡36garhnewsupdate.com


36garhnewsupdate.com सारंगढ़। बाल दिवस 14 नवंबर पर शाप्रा शाला दहिदा में बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न निषाद के सौजन्य से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद शत्रुघ्न निषाद द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सुरुचि पूर्ण एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया शत्रुघ्न निषाद ने कहा कि – बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके पोषण में सहयोग करना ही बाल दिवस मनाने की सच्ची सार्थकता है।
उन्होंने कहा कि – प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी द्वारा लगातार न्योता भोज के लिए प्रेरित करने से सामुदायिक सह भागिता बढ़ी है और बच्चों की उपस्थिति में भी वृद्धि हुई है। साथ ही बच्चों को गर्म पौष्टिक भोजन, दूध, फल आदि भी मिल रहा है। प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के कार्यकाल में यह 291 वां न्योता भोज था। गोस्वामी ने इस नेक पहल के लिए शाला प्रबंधन समिति के उपा. का आभार व्यक्त किया । भोज के साथ – साथ बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर शत्रुघ्न निषाद, प्रियंका गोस्वामी, असरिता टोप्पो, संजय कुमार मिश्रा, खेमराज पटेल, बुधराम भारती, ललिता खूँटे, राजू खूँटे एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।



