श्रीमद्भागवत कथा जीवन में धर्म, कर्म, कर्तव्य का मार्ग दिखाती है – संजय पाण्डेय
📡36garhnewsupdate.com


14 नवंबर 2026
36garhnewsupdate.com सारंगढ़। ग्रापं टांडीपार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे शामिल हुए। व्यास पीठ को नमन कर कथा श्रवण किये ।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि – श्रीमद्भागवत कथा भक्ति और संस्कारों की प्रेरणा देती है, वहीं गीता जीवन में धर्म, कर्म व कर्तव्य का मार्ग दिखाती है। कुरुक्षेत्र में अर्जुन के मोह पर भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा – कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन अर्थात मनुष्य का अधिकार कर्म करने में है, फल पर नहीं। उन्होंने कहा कि – शक्ति और सामर्थ्य के साथ विवेक, ज्ञान और संस्कार भी जरूरी हैं। भागवत सुनना पुण्य है, लेकिन उसके विचारों को आचरण में उतारना ही सच्ची भक्ति है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति डॉ. हरिहर जायसवाल, दिलीप साहू, भरत राम साहू, अनुज जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



