भनपुरी की गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में भीषण आग, पूरी रात मौके पर डटे रहे कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी
📡36garhnewsupdate.com


रायपुर, 13 नवंबर 2026।
36garhnewsupdate.com रायपुर जिले के भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए पूरी रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह जिला प्रशासन के अधिकारियों और दमकल टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ एसडीएम नभसिंह कोसले, तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर आग बुझाने के अभियान की निगरानी की और दमकल टीम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।
भीषण आग की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वयं पूरी रात घटनास्थल पर मौजूद रहे। उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह तक डटे रहे। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया।
आग बुझाने की पूरी कार्रवाई के दौरान कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर रहकर अभियान की निगरानी की। आग पर काबू पाने के बाद ही अधिकारी घटनास्थल से रवाना हुए।



