ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में तारापुर की टीम ने मारी बाजी
📡36garhnewsupdate.com


सारंगढ़ बिलाईगढ़। 13 नवंबर 2026
36garhnewsupdate.com बरमकेला। के ग्राम कुम्हारी में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन समारोह में पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा नेता कैलाश नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, गण मान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, शारीरिक दमखम और खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। फाइनल मुकाबला तारापुर व दर्रीपाली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें तारापुर की टीम ने जीत दर्ज कर प्रथम स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण में प्रथम तारापुर 11 हजार रुपये,दुसरा दर्रीपाली 7 हजार रुपये, तृतीय गिरिराजपुर 5 हजार रुपये, चतुर्थ सरसीवा 3 हजार रुपये,चारों टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों, आयोजन समिति एवं खेलप्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता देखने आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी पहुंचे। इस अवसर पर गंगाप्रसाद चौधरी, पूर्व जनपद सदस्य किशोर पटेल, जनपद सदस्य गणेशी चौहान, जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, ललित वर्मा, गोपी नायक, संजय पटेल, रामसागर पटेल, माधव पटेल, अजय चौहान, मिनकेतन पटेल, रमेश नायक, छंदा पटेल, निर्णायक राजेश सिदार, रुक्मण साहू एवं चूड़ामणि प्रधान सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं आयोजन समिति की ओर से दीपक सिदार, मनोज यादव, हेमसागर बरिहा, गिरधारी यादव, उमेश बरिहा, नूतन बरिहा, राजेश सिदार, नित्यानंद सिदार, रोहन चौहान, सरोज चौहान, राजू चौहान, नवीन बरिहा, राकेश सिदार एवं रामनारायण सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



