पंचायत प्रतिनिधि का 1 दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण संपंन
📡36garhnewsupdate.com


14 नवंबर 2026
36garhnewsupdate.com कोसीर । पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सुविधाओं, सरकारी योजनाओं की निगरानी, समन्वय, जीपीडीपी के उपयोग और रिकॉर्ड संधारण विषय पर 1 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कोशिर समरसता भवन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कोसीर भाठागांव, सिंघनपुर, भद्रा सहित आसपास के गांवों के सरपंच – पंचों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और योजनाओं की सही निगरानी करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण गीता चौहान, मीना कुमारी लहरें और देवकुमारी श्रीवास द्वारा दिया गया।इन प्रशिक्षकों ने कहा कि – पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास व स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सेतु का काम करते हैं। इसलिए उन्हें जीपीडीपी के सही उपयोग, रिकॉर्ड संधारण और विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य योजनाओं, टीका करण, मातृ- शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


